Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर के कल्याणपुर में शाम होते ही घंटों गुल हो रही बिजली, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

- "स्मार्ट मीटर लग गइल, बिलो चकाचक आ गइल; बाकी संझा के अन्हरिया, पुरनके नियर रह गइल!"

- कल्याणपुर में बिजली का हाल: शाम होते ही घंटों गुल हो रही बिजली, उपभोक्ताओं में बढ़ रही नाराजगी

समस्तीपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली कटौती से अंधेरे में डूबा इलाका।
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार | समस्तीपुर/कल्याणपुर
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कल्याणपुर फीडर से शाम होते ही पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की शाम से लेकर रविवार तक भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही लंबी बिजली कटौती से 1990 के दशक जैसी स्थिति की याद ताजा हो गई है। रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं के बीच यह व्यंग्य भी चर्चा का विषय बना हुआ है— "सूरज डूबल, लालटेन जागल; जेई साहब के मोबाइल 'नॉट रीचेबल' भागेल!"
लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन उनका मोबाइल लगातार व्यस्त या संपर्क से बाहर रहता है। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हर घर नल-जल योजना भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now