Type Here to Get Search Results !

मुजफ्फरपुर में 13 साल से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सफलता

मुजफ्फरपुर में STF और जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 13 साल से फरार कुख्यात अपराधी मजफूर अहमद उर्फ आजम।
रिपोर्ट: नितेश ठाकुर | मुजफ्फरपुर

बिहार पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी मजफूर अहमद उर्फ आजम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अहियापुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनियारी थाना क्षेत्र के चकभिखी सिवनपट्टी का रहने वाला बताया गया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी कांटी थाना में दर्ज एक लूटकांड में पिछले 13 वर्षों से फरार था। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर और दरभंगा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल छह गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से उसके गिरोह, अन्य फरार अपराधियों और पुराने मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now