Type Here to Get Search Results !
🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
Contact Now

custum trend menu

Stories

    पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्य का डीएम ने लिया जायजा। कम में तेजी लाने का निर्देश

    रिपोर्ट: सुमित कुमार सिंह।

    सीतामढ़ी: जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में माता सीता की जन्मस्थली एवं प्रस्तावित धार्मिक-पर्यटन केंद्र श्री राम जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम में मंदिर निर्माण कार्य एवं उससे संबंधित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। साथ ही डीएम ने चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया वहां उपस्थित इंजीनियर और अन्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


    डीएम द्वारा आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कार्यदायी संस्था अहुवालिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मंदिर निर्माण परियोजना की अद्यतन प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुनौरा धाम परियोजना धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


    कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि परियोजना के अंतर्गत विभिन्न भवनों के लिए पिलर निर्माण, मंदिर परिसर के परिकोटा निर्माण तथा फाउंडेशन तैयार करने का कार्य शुरू है। साथ ही, पहुंच पथ के रूप में मिट्टी का सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।


    इसके अतिरिक्त परियोजना क्षेत्र में विभिन्न परिसंपत्तियों यथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पर्यटन भवन, वॉटर फाउंटेन, सीता प्रेक्षागृह, सेंट्रल हॉल, मां जानकी यात्री निवास तथा रीगा भवन आदि का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।


    बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि परियोजना के लिए आवश्यक सॉइल सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा निर्माण कार्य के लिए आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई है। इसके अतिरिक्त परियोजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रारंभिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को भी पूर्ण कर लिया गया है, जिससे निर्माण कार्य को गति प्रदान की जा सकेगी।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को नियमित निगरानी एवं समन्वय के माध्यम से परियोजना के विभिन्न घटकों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि पुनौरा धाम को एक विकसित धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies

      🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
      अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
      Contact Now