Type Here to Get Search Results !

वीबी-जी राम जी योजना के सफलता हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रिपोर्ट: बिहार समाचार डेस्क।

समस्तीपुर: वीबी-जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पूरे देश में वीबी-जी राम जी योजना 01 जुलाई 2026 से लागू की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक ग्राम पंचायतों को ऐसा विकसित बनाना है, जहां शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में प्रभावी कार्य हो, अकुशल श्रमिकों को कौशलयुक्त बनाया जा सके तथा प्रत्येक व्यक्ति किसी-न-किसी आजीविका से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि योजना में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं तथा अन्नदाता किसानों के हितों पर विशेष जोर दिया गया है।

वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि एमआर सात दिनों के भीतर निर्गत होगा तथा अगले तीन दिनों के अंदर डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले में 30 जून तक सभी मनरेगा कर्मियों एवं सभी पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण पूर्ण करा दिया जाएगा, ताकि योजना का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्तीपुर, बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के कार्यपालक अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला वित्त प्रबंधक, लेखा सहायक, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, अंकेक्षण सहायक एवं खगड़िया जिले के युवा पेशेवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सरायरंजन, उजियारपुर, खानपुर एवं मोरवा के कार्यक्रम पदाधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now