Type Here to Get Search Results !

हावड़ा एक्सप्रेस में दरोगा दंपती और बेटे से मारपीट, TT और हेल्पलाइन 1930 भी नहीं आई काम

हावड़ा एक्सप्रेस में दरोगा दंपती और बेटे से मारपीट, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

नवादा के काशीचक स्टेशन के पास हावड़ा एक्सप्रेस में दरोगा दंपती और उनके बेटे के साथ मारपीट की घटना के बाद जांच करती आरपीएफ।
रिपोर्ट: निरंजन कुमार | नवादा

नवादा: जिले के काशीचक स्टेशन के पास गया-हावड़ा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने झारखंड के पाकुड़ में पदस्थापित दरोगा दंपती पूजा कुमारी और हरिओम तथा उनके चार वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की।

पीड़ितों के अनुसार, नवादा स्टेशन से कुछ युवक बिना टिकट B2 कोच में चढ़े और जबरन सीट पर बैठने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और काशीचक स्टेशन पर देख लेने की धमकी दी गई।

आरोप है कि काशीचक स्टेशन पर और लोगों को बुलाकर दरोगा दंपती और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ट्रेन का वैक्यूम भी काट दिया गया, जिससे ट्रेन कुछ समय तक रुकी रही।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन और टीटीई से भी मदद मांगी, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। बाद में आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की गई। घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही।

इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now