Type Here to Get Search Results !

मुजफ्फरपुर में पति पर पत्नी की गला रेतकर हत्या का आरोप, दुबई से लौटने के अगले दिन वारदात

मुजफ्फरपुर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, दुबई से लौटे पति पर आरोप

मुजफ्फरपुर के राजेपुर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में विवाहिता रिंकु देवी की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस।
रिपोर्ट: बिहार समाचार डेस्क | मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर: जिले के राजेपुर ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में एक विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिंकु देवी के रूप में हुई है।
परिजनों ने हत्या का आरोप मृतका के पति मनोज भगत पर लगाया है, जो एक दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए और सुबह रिंकु देवी का शव खून से लथपथ मिला। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

मृतका की मां मीना देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now