Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर में युवक की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रिपोर्ट: मोहम्मद जुबैर | समस्तीपुर

समस्तीपुर हत्या मामला
समस्तीपुर: जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बेलसंडी निवासी प्रविंद्र उर्फ प्रवीण कुमार को गांव के ही नीरज कुमार घर से बुलाकर महामाया स्थान ले गया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने लोहे की रॉड और तलवार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की भाभी राजनंदनी कुमारी के आवेदन पर चकमेहसी थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 118(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने अब तक चंदेश्वर सहनी, सजन सहनी, कुंदन सहनी, सावन सहनी, दीपक सहनी और नीरज राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now