Type Here to Get Search Results !

भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, महादेव ऐप प्रमोटर के भांजे समेत 3 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज भिलाई

 रिपोर्ट: भरत व्यास शर्मा।

भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला, प्रखर चंद्राकर समेत तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज।


छत्तीसगढ़: राज्य के भिलाई नगर में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डीपीएस चौक के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने बेसबॉल बैट और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल योगेश सूर्यवंशी को पहले प्राथमिक उपचार के बाद शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर ICU में इलाज जारी है।

भिलाई नगर पुलिस ने मामले में प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रखर चंद्राकर का नाम महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे के रूप में सामने आया है।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now