Type Here to Get Search Results !

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीएम ने जन-जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट: बिहार समाचार डेस्क।

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान योजना के तहत 17 जून से 26 जून तक आयोजित सप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर से डीएम रोशन कुशवाहा के द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली कार्यक्रम तथा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र एवं एनसीसी कैडेट्स विंग के लगभग 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा), राजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अधीक्षक, मद्य निषेध, जिला खेल पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now