Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

समस्तीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
समस्तीपुर के श्री राम जानकी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
रिपोर्ट: ठाकुर वरुण कुमार | समस्तीपुर

समस्तीपुर: शहर के काशीपुर स्थित श्री राम जानकी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डायल 112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतका की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर चकोटी वार्ड-7 निवासी अजीत कुमार यादव की 23 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल से दलालों के माध्यम से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई।

बताया गया कि 5 जुलाई को महिला को पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल संचालक के अस्पताल बंद कर चले जाने की भी सूचना है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Bottom Post Ad

Trending News

    Hollywood Movies

    🔥 आपका विज्ञापन यहाँ दिखेगा
    अपनी कंपनी, दुकान, बिजनेस, कोचिंग, यूट्यूब चैनल या सर्विस का प्रचार करवाएं
    Contact Now